थ्री लिटिल पिग्स

यह बच्चों के लिए थ्री लिटिल पिग्स (three little pigs) की कहानी है।एक बार की बात है, तीन छोटे पिग्स रहते थे। जैसे की वे बड़े हो रहे थे, उनके पास अपनी किस्मत तलाशने और अपने घर बनाने का समय आ गया था । सबसे  छोटे पिग ने अपना घर तिनके से बनाया, दूसरे भाई ने लकड़ी का घर बनाने का फैसला किया।

दोनों भाइयो ने अपने घरों का निर्माण बहुत ही जल्दी और बिना ज़्यादा मेहनत किए हुए कर लिया था। जबकि तीसरे और सबसे बड़ा भाई ने ईंटों का एक घर बनाने का फैसला किया। उसको कठिन काम करने में कोई आपत्ति नहीं थी क्योंकि वह एक मज़बूत घर बनाना चाहता था। वह जानता था कि पास के जंगल में एक भेड़िया रहता है जो छोटे पिग्स को पकड़ता है और उन्हें खा जाता है।

और पढ़े , Beauty And The Beast Story In Hindi

थ्री लिटिल पिग्स

थ्री लिटिल पिग्स

Image Source – bedtimeshortstories.com जब तीनो भाइयो ने अपने-अपने घर बना लिए, तब वे खुशी से गाना गाकर नाचने लगे। बहुत मज़े करने के बाद, जैसे ही पहला पिग अपने दरवाज़े पर पहुँचा, उसने जंगली भेड़िये को देखा। वह जल्दी से अपने तिनके से बने घर में घुस गया। लेकिन जैसे ही वह अंदर घुसा, भेड़िये ने फूंक मारकर उसके घर को उड़ा दिया। यह देखकर छोटा पिग अपने मंजले भाई के घर भाग कर गया। यह  देखकर भेड़िया लकड़ी से बने घर की तरफ आने लगा।  कुछ ही श्रण मे, उसने वो घर भी तोड़ दिया। 

अब दोनों पिग्स घबराए हुए अपने सबसे बड़े भाई के घर भाग कर गए जो ईंटों से बना था। भेड़िये ने तीसरे घर को गिराने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह असमर्थ था। वह घंटों तक कोशिश करता रहा लेकिन घर बहुत मज़बूत था। तीनों भाई अंदर सुरक्षित थे। 

जब  कुछ नहीं कर पाया तब तरकीब सोची। उसने चिमनी के माध्यम से घर में प्रवेश करने की कोशिश की। सबसे बड़े पिग ने चिमनी के ठीक निचे एक बर्तन में पानी उबलने रखा हुआ था। भेड़िया उस गरम पानी में गिर गया और जल कर मर गया।

दोनों छोटे भाइयो ने घरों का निर्माण करते समय आलसी होने के लिए खेद महसूस किया। उन्होंने अपने-अपने घर फिरसे बनाये मगर इस बार ईंटों से। तीनों भाई खुशी-खुशी अपने घर रहने लगे और उनको कभी भी किसी भेड़िये ने परेशान नहीं किया।

कहानी से सीख: कड़ी मेहनत करने से कभी न शर्माएँ क्योंकि कड़ी मेहनत हमेशा फल  देती है।